नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- केंद्र सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में साफ किया कि देशभर में लगाए गए चीनी सीसीटीवी कैमरे हटाने के लिए कोई औपचारिक आदेश जारी नहीं किया है। केंद्र सरकार ने यह जानकारी तब दी, जब सुप्रीम कोर्ट ने मीडिया में प्रकाशित खबरों का हवाला देकर सरकार द्वारा सीसीटीवी कैमरे हटाने के बारे में सवाल किया। जस्टिस विक्रम नाथ और संदीप मेहता की पीठ ने देशभर के थानों में सीसीटीवी लगाए जाने से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान सरकार से इस बारे में जानना चाहा। जस्टिस मेहता ने 'हाल ही में प्रकाशित उन मीडिया रिपोर्ट का हवाला दिया, जिनमें बताया गया था कि पाकिस्तान से जुड़ा एक जासूसी नेटवर्क भारत में डाटा एकत्र करने के लिए सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने खुद निर्देश दिए कि पड़ोसी देश चीन के बने कैमरे हटा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.