कानपुर, अप्रैल 21 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश शुगर मिल्स एसोसिएशन की ओर से 21 व 22 मई को इंटरनेशनल कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। जिसका विषय 'चीनी उद्योगः भविष्य के लिए सतत विकास का मार्ग' है। इस कांफ्रेंस में इंग्लैंड, अमेरिका, जर्मनी, थाईलैंड, नेपाल, इजिप्ट, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका समेत 12 देशों के अलावा देशभर के विशेषज्ञ नई तकनीक, गुणवत्तायुक्त चीनी और ग्रीन एनर्जी पर मंथन करेंगे। बेनाझाबर स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता कर एसोसिएशन के महासचिव दीपक गुप्तारा व सलाहकार प्रो. नरेंद्र मोहन ने बताया कि लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में एक एक्सपो भी लगेगा, जिसमें 30 स्टॉल के माध्यम से आधुनिक तकनीक का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रमुख रूप से अमेरिका के कार्बो-सॉल्यूशंस इंटरनेशनल एलएलसी के सीईओ इमानुएल एम सरिर और जर्मनी के सुक्रोस्फीयर ...