बागपत, अगस्त 24 -- बागपत। चीनी के बढ़ते दाम के बीच कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार ने निगरानी बढ़ा दी है। जनपद में चीनी का कारोबार करने वाले स्टॉकिस्ट, थोक और खुदरा व्यापारियों के लिए भारत सरकार के पोर्टल पर स्टॉक घोषित करना अनिवार्य किया गया है। पोर्टल पर स्टॉक घोषित होने के बाद खाद्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर उसका सत्यापन करेंगे। गत दिवस अधिकारियों ने बागपत शहर में चीनी विक्रेता के गोदाम पर छापेमारी करते हुए स्टॉक की जांच की थी, साथ ही व्यापारियों को पोर्टल पर स्टॉक घोषित करने के लिए जागरूक किया था। एसडीएम बागपत दिग्विजय सिंह ने बताया कि चीनी के दाम बढ़ने के साथ कालाबाजारी की आशंका बढ़ी है। इसे रोकने के लिए शासन ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिले के सभी चीनी स्टॉकिस्ट और थोक व्यापारियों को भारत सरकार के पोर्टल पर प्रत्येक शुक्रवार को अ...