वाराणसी, मई 5 -- वाराणसी, हिटी। भारत में चीन के राजदूत जू फेइहोंग ने दशाश्वमेध घाट की दैनिक सांध्यकालीन गंगा आरती शिरकत की। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर सोमवार रात अपनी यात्रा की झलकियां साझा की हैं। उन्होंने लिखा है-'वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा अग्नि, फूल, मंत्रोच्चार के बीच आरती देखने के लिए हजारों लोग एकत्रित हुए। यहां खड़े होकर मैं उस अनुभव को महसूस कर रहा हूं जो हमें हिमालय के उस पार जोड़ता है। दुनिया की दो सबसे प्राचीन सभ्यताएं, जो आज भी जीवंत हैं और आज भी प्रकाशमान हैं।' उनकी पोस्ट को 50 हजार से अधिक लोगों ने देखा। भारत की सांस्कृतिक विरासत और भारत-चीन के बीच सभ्यतागत संबंधों पर राजदूत के शब्दों पर काफी लोगों ने प्रतिक्रिया व्यक्त की। यह भी पढ़ें- चीनी राजदूत ने गंगा आरती में की शिरकत, 'सुबह-ए-बनारस' का उठाया लुत्फ; साझा कीं झ...