नई दिल्ली, मई 5 -- UP News : भारत में चीन के राजदूत जू फेइहोंग ने वाराणसी की अपनी यात्रा की झलकियाँ साझा की हैं, जहां उन्होंने दशाश्वमेध घाट पर आयोजित प्रतिष्ठित गंगा आरती में भाग लिया। चीनी राजदूत ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर इस आध्यात्मिक समारोह की तस्वीरें साझा कीं, जिनमें गंगा के किनारे जलते दीपक, भीड़, रीति-रिवाज और वातावरण कैद हैं। उन्होंने गंगा आरती के साथ ही सुबह-ए-बनारस का गंगा में आनंद लेने का भी बखान क‍िया है। ' एक्‍स' पर साझा चीनी राजदूत की इस पोस्‍ट पर यूजर्स अपने-अपने ढंग से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स ने जू फेइहोंग द्वारा आध्यात्मिक समारोह की सराहना का स्वागत किया। एक यूजर ने लिखा, "सुंदर शब्द। वाराणसी वास्तव में भारत की शाश्वत आत्मा का प्रतिनिधित्व करता है। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'गंगा आरती सिर्फ एक रस्म नहीं ह...