बलिया, अप्रैल 20 -- बांसडीहरोड (बलिया)। इलाके के बभनौली गांव निवासी और चीनी मिल से रिटायर कर्मचारी अशोक पांडेय के घर से चोर लाखों रुपये के सामान समेट ले गये। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर सुराग लगाने का प्रयास किया। हालांकि फिलहाल कामयाबी नहीं मिल सकी है। बताया जाता है कि पत्नी को इलाज कराने के लिए वह कुछ दिनों पहले दिल्ले अपने पुत्र के पास चले गये। सोमवार को वापस लौटे तो मुख्य गेट का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर पहुंचे तो कमरों में मौजूद बक्सा-सूटकेस टूटे पड़े थे। उसमें मौजूद नगदी, सोने-चांदी के गहने तथा अन्य कीमती कपड़े गायब थे। घर पर लगे सीसीटीवी में तीन लोग अंदर घुसते हुए नजर आ रहे हैं। सामने टीनशेड लगे होने के चलते चोरों का केवल पैर नजर आ रहा है। पुलिस का कहना है कि तहकीकात की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.