बेगुसराय, मार्च 2 -- गढ़पुरा , एक संवाददाता। हसनपुर चीनी मिल द्वारा सोमवार को एक मार्च तक 42.41 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की गई है। चीनी मिल द्वारा किसानों को 17 फरवरी 2026 तक गन्ना खरीद के सापेक्ष गन्ना मूल्य के कुल रुपए 13,921.26 लाख उनके संबंधित बैंक खाते में भेज दिया गया है। कार्यपालक अध्यक्ष अशोक कुमार मित्तल ने बताया कि गन्ना मूल्य के अद्यतन भुगतान के साथ-साथ चीनी मिल प्रबंधन द्वारा गन्ना बीज आपूर्ति-कर्ता किसानों को भी बीज मूल्य का भुगतान बीज आपूर्ति के तीसरे दिन ही भेजा जा रहा है। इस मद में 28 फरवरी 2026 तक बीज आपूर्ति करने वाले किसानों को बीज मूल्य की राशि उनके संबंधित बैंक खाते में भेजी गयी है। साथ ही, चीनी मिल प्रबंधन द्वारा बसंतकालीन गन्ना बुआई अभियान के दौरान गन्ना बुआई करने वाले किसानों के लिए घोषित लाभ के अंतर्गत कृषि यांत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.