शाहजहांपुर, फरवरी 22 -- किसान सहकारी चीनी मिल में हुए हादसे में मजदूर घायल हो गया जिसका इलाज चल रहा है। लखोहा गांव के हीरालाल चीनी मिल में क्रेन चलता था रविवार सुबह क्रेन की पटरी टूट जाने के कारण क्रेन अचानक नीचे गिर गई जिसमें हीरालाल बैठे थे। क्रेन के साथ नीचे गिरने पर हीरालाल के पीठ एवं कमर में चोट आ गई। हादसे की सूचना मिल प्रबंधक डा.सुभाष यादव को मिली तो प्रबंधक ने आनन-फानन में मजदूर को सीएचसी भेजा जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि हीरालाल का इलाज चल रहा है डॉक्टरों के अनुसार वह खतरे से बाहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.