चीनी मिल में नि:शुल्क नेत्र शिविर, 266 लोगों की जांच
शाहजहांपुर, अप्रैल 25 -- बंडा, संवाददाता। बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड, मकसूदापुर चीनी मिल परिसर में शनिवार को नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कैलाश आई अस्पताल की विशेषज्ञ टीम ने किसानों, कर्मचारियों, महिलाओं, बच्चों और छात्रों समेत 266 लोगों की आंखों की जांच कर दवाएं वितरित कीं। शिविर का उद्घाटन यूनिट हेड भूपेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। इसके बाद कैलाश आई अस्पताल से आए डॉ. अक्षत बास, डॉ. शिवेंद्र शर्मा, डॉ. दीपक माथुर, डॉ. दिनेश कुमार, चांद बाबू, मिल चिकित्सक डॉ. गिरीश श्रीवास्तव, कुलदीप पाठक और टीम ने मरीजों का परीक्षण किया। जरूरतमंदों को नि:शुल्क दवाएं भी दी गईं। शिविर में क्षेत्रीय किसान, चीनी मिल अधिकारियों-कर्मचारियों के परिवार, कॉलोनी निवासी तथा बजाज पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी जांच कराई। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.