पीलीभीत, मार्च 9 -- बीसलपुर। किसान सहकारी चीनीमिल में किसानों की पर्चियों का अधिक इडेंट जारी किए जाने से किसानों का गन्ना चार दिनों तक नहीं खरीदा जा पा रहा है। जिससे किसान परेशान हैं किसानों ने सीसीओ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। बीसलपुर किसान सहकारी चीनीमिल में सीसीओ के द्वारा अधिक इडेंट जारी कर दिया गया। जिसके कारण किसानों का 48 घंटे बीत जाने के बाद भी गन्ना नहीं खरीदा जा रहा है। ट्रैक्टर ट्रालियों की भीड़ लगी हुयी है। गन्ना तुलवाने के लिए किसानों को पसीना बहाना पड़ रहा है और मिल यार्ड में किसान गन्ना तुलवाने के लिए परेशान हैं। किसानों ने सीसीओ पर किसानों की अनदेखी किए जाने, अधिक इडेंट जारी किए जाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हंगामा करने वालों में सुनील कुमार, धीरेंद्र कुमार, वेदप्रकाश, धीरज, अनुज कुमार, संजीव क...