बक्सर, अप्रैल 2 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के चीनी मिल मुहल्ले से एक बाइक चुरा ली गई। इस संबंध में टाउन थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुफस्सिल थाना के हुकहां निवासी उमेश प्रसाद के पुत्र अविनाश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह बीते मंगलवार को कोचिंग क्लास के लिए चीनी मिल मुहल्ला गया था। बाइक कोचिंग के बाहर खड़ी कर खुद अंदर चला गया। कुछ देर बाद लौटा तो देखा कि बाइक अपनी जगह से गायब है। काफी प्रयास के बावजूद बाइक का कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद उसने टाउन थाना में बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...