बरेली, मार्च 17 -- बहेड़ी। सेमीखेड़ा चीनी मिल में गन्ना कम आने पर मिल प्रबंधन ने मिल का पेराई सत्र बंद करने के लिए दो नोटिस जारी कर सभी किसानों से अपना गन्ना जल्द से जल्द आपूर्ति करने को कहा है। मिल प्रबंधन ने कहा है जिस किसान का गन्ना रह गया हो तो वह जल्द मिल को दे दें। मिल दो या दिन दिन और चलने की संभावना है। मिल में एमएलसी बहोरन लाल मौर्य ने व्यवस्थाओं का मुआयना किया और किसानों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने मिल प्रबंधन से कहा किसानों को भुगतान की समस्या न होने पाए। मिल में जो भी कमी हो उसे पूरा कर लिया जाए। उन्होंने कहा किसान हित सर्वोपरि है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.