लखीमपुरखीरी, जुलाई 18 -- बजाज चीनी मिल किसानों के गन्ना मूल्य का बकाया भुगतान न किए जाने का मामले ने एक बार फिर से गरमा गया है। किसानों की इस गंभीर समस्या को लेकर उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृज मौर्या ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर तत्काल बकाया भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की थी। आपको बता दें कि 12 मार्च 2026 को पलिया में कांग्रेस की आयोजित विशाल किसान रैली में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय, एआईसीसी के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय, उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आराधना मिश्रा मोना तथा सीतापुर सांसद राकेश राठौर ने गन्ना किसानों के भुगतान में हो रही देरी पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्ट चेतावनी दी थी कि यदि किसानों का भुगतान समय पर नहीं किया गया तो कांग्रेस किसानों के साथ मिलकर व्यापक आं...