हाजीपुर, फरवरी 26 -- गोरौल । संवाद सूत्र जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने चीनी मिल परिसर में जीविका समूह द्वारा संचालित 'दीदी का सिलाई घर' का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सिलाई केंद्र की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा वहां कार्यरत जीविका दीदियों से संवाद कर उनके कार्यों की सराहना की । विदित हो कि गोरौल स्थित इस सिलाई घर में कुल 350 सिलाई मशीनें संचालित हैं। जहां लगभग 400 जीविका दिदियां सिलाई कार्य में संलग्न हैं। यहां आंगनबाड़ी के बच्चों का पोशाक, एस.सी./एस.टी. विद्यालयों के बच्चों की पोशाक, 'दीदी की रसोई' में कार्यरत कर्मियों की वर्दी, स्कूल बैग, अस्पताल के मरीजों के वस्त्र सहित अन्य आवश्यक सामग्री का निर्माण कर आपूर्ति की जा रही है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत 5 हजार बच्चों के लिए तैयार पोशाक लदी गाड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.