चीनी मिल ने 15160 किसानों को 50 करोड़ किया भुगतान
आजमगढ़, मई 23 -- सठियांव, हिन्दुस्तान संवाद। दि किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव की ओर से शनिवार को कुल 15160 गन्ना किसानों को उनका बकाया 50 करोड़ रुपये भुगतान किया गया। अब मात्र आठ करोड़ रुपये का भुगतान करना शेष रह गया है। बकाया मिलने पर किसानों ने राहत की सांस ली।चीनी मिल सठियांव पेराई सत्र के शुभारंभ के बाद परिक्षेत्र के किसानों से गन्ना की खरीदारी करती है। मिल ने वर्तमान पेराई सत्र में एक नवंबर 2025 से 23 मार्च 2026 तक गन्ना पेराई की। इस दौरान कुल 35 लाख 24 हजार क्विंटल गन्ना की पेराई हुई। गन्ना का कुल मूल्य एक अरब 36 करोड़ सात लाख रुपये बताया गया। इसमें 28 जनवरी 2026 तक मिल ने 78 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया था। गन्ना आपूर्ति करने के बाद किसानो को भुगतान का इंतजार रहता है। किसान काफी समय से गन्ना मूल्य भुगतान का इंतजार कर रहे थे। शनिवार को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.