हापुड़, अप्रैल 23 -- जिले की दोनों चीनी मिलों ने एक बार फिर गन्ना भुगतान किसानों के खाते में भेज दिया है। बुधवार को मिल द्वारा 10 करोड़ 19 लाख का भुगतान किसानों के खाते में भेजा है। सिंभावली एवं ब्रजनाथपुर चीनी मिल के आइआरपी अनुराग गोयल ने बताया कि बुधवार को 10 करोड़ 19 लाख रुपये का गन्ना भुगतान किसानों के खाते में डाला गया है। इसमें सिंभावली चीनी मिल से जुड़े किसानों के खाते में सात करोड़ 84 लाख रुपये और ब्रजनाथपुर चीनी मिल से जुड़े किसानों के खाते में तीन करोड़ दो करोड़ 35 लाख रुपये का भुगतान डाला गया है। इससे पूर्व किसानों को भुगतान किया गया था। इस दौरान 22 अप्रैल तक दोनों चीनी मिल के किसानों को कुल 966 करोड़ 41 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि शेष भुगतान भी जल्द से जल्द किसानों के खाते में डाल दिया जाएगा। किसानों...