काशीपुर, दिसम्बर 13 -- जसपुर। नादेही चीनी मिल ने पांच दिसंबर तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान गन्ना किसानों के खाते में भेज दिया है। इससे पहले चीनी मिल ने 28 नवंबर तक का भुगतान कर दिया है। शनिवार को चीनी मिल ने पांच दिसंबर तक खरीदे गए 1.36 लाख कुंतल गन्ने के सापेक्ष 5.53 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान किया । 12 नवंबर को शुरू हुए सत्र से अब तक चीनी मिल ने 4 लाख 90 हजार कुंतल गन्ने की पेराई कर करीब 42630 कुंतल चीनी का उत्पादन किया है। जीएम सीएस इमलाल ने बताया कि एक सप्ताह में दूसरी बार किसानों के खातों में रकम भेजी गई है। बताया कि मिल की ऑन डेट रिकवरी 10 है, जबकि टू डेट 9.08 है। उन्होंने किसानों से साफ एवं अगेती फसल का गन्ना लाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...