रुद्रपुर, मार्च 9 -- किच्छा। चीनी मिल ने 25 जनवरी तक का 6.79 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान किया है। सोमवार को चीनी मिल के अधिशासी निदेशक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने बताया कि मिल ने 21 से 25 जनवरी तक का 6.79 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान किया है। इस प्रकार चीनी मिल ने पेराई सत्र आरंभ होने की तिथि 16 नबंवर से 25 जनवरी तक खरीदे गए गन्ने का कुल मूल्य 88.57 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...