रुद्रपुर, जून 18 -- किच्छा। चीनी मिल प्रबंधन ने किसाने के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से 20.51 करोड़ रुपये जमाकर बीते पेराई सत्र का संपूर्ण भुगतान कर दिया है। गुरुवार को चीनी मिल के अधिशासी निदेशक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि बीते पेराई सत्र का गन्ना किसानों का 20.51 लाख रुपये शेष था। जिसका भुगतान कर दिया है। इस प्रकार चीनी मिल ने पेराई सत्र 2025-26 का कुल 114.30 करोड़ रुपये किसानों को कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...