चीनी मिल ने कराया गन्ना बीज भूमि का स्थलीय निरीक्षण
लखीमपुरखीरी, अगस्त 4 -- गन्ना शोध संस्थान शाहजहांपुर के वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. प्रकाश यादव (एग्रोनॉमी), सोनिया यादव (सीड प्रोडक्शन) ने अजबापुर क्षेत्र में अभिजनक बीज गन्ना उत्पादन के लिए चयनित कृषि फार्म व भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने तकनीकी परीक्षण कर उनकी उपयुक्तता का आकलन किया। निरीक्षण के दौरान अजबापुर चीनी मिल की ओर से उप महाप्रबंधक (गन्ना) सुनील बालियान, जोनल इंचार्ज शैलेन्द्र विक्रम, जोनल इंचार्ज अनिकेत पांडे, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक जेबीगंज व प्रगतिशील किसान उपेन्द्र पांडे उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.