गोपालगंज, दिसम्बर 21 -- कुचायकोट। एक संवाददाता सासामूसा चीनी मिल को चालू कराने की मांग को लेकर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना रविवार को छठे दिन भी लगातार जारी रहा। कड़ाके की ठंड के बावजूद किसान धरनास्थल पर डटे रहे। अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते रहे। सोमवार से शुरू हुआ यह धरना लगातार तेज होता जा रहा है। धरना पर बैठे किसानों का कहना है कि चीनी मिल बंद रहने से क्षेत्र के हजारों गन्ना किसानों की आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। यदि जल्द चीनी मिल चालू नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। वे जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। धरना में तोहिद आलम, सत्येंद्र बैठा, मनोज राय, नियाज अहमद, शम्भु शर्मा, मतीन, हरकेश सिंह, गया मिश्रा, सईदउल्लाह, अनूप राम, अनवर अली, मदन प्रसाद, गुड्डू कुशवाहा और सुनील यादव आदि किसान शामि...