चीनी मिल घोटाले की सीबीआई जांच कराने के लिए तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
अमरोहा, अगस्त 21 -- किसान सहकारी चीनी मिल कालाखेड़ा के गत पेराई हुए फर्जी गन्ना पर्ची घोटाले की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने गुरुवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार लकी सिंह को सौंपा। इस दौरान भाकियू नेताओं ने दावा किया मिल में फर्जी पर्चियां जारी कर करीब पांच करोड़ रुपये का घोटाला किया गया है। मांग करते हुए कहा कि साक्ष्य मिटाने के षड्यंत्र और पद के दुरुपयोग के आरोप में निलंबित मुख्य गन्ना अधिकारी डॉ.शिवेंद्र सिंह ढाका और निलंबित उप प्रबंधक जगदीश प्रसाद के संगठित अपराध की निष्पक्ष जांच आवश्यक है। संगठन ने डॉ.ढाका के पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में चीनी मिल में खरीदी गई कीटनाशक दवाइयों तथा गन्ने के परिवहन में हुई अनियमिताओं की सीबीआई या आर्थिक अपराध शाखा से विस्तृत जांच की मांग की है। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.