लखनऊ, जनवरी 7 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राज्य सरकार ने एकमुश्त व्यवस्था योजना के तहत चीनी मिल परिक्षेत्र में कृषि विपणन सुविधाओं के विकास को लेकर मार्गों का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण/नवनिर्माण/पुनर्निर्माण के 56 चालू कार्यों के लिए सात करोड़ 33 लाख 60 हजार की धनराशि आवंटित कर दिया है। इस संबंध में आवश्यक शासनादेश जारी कर दिया गया है। जारी शासनादेश में निर्देश दिए गए हैं कि निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्तापरक कार्यों को पूर्ण कराते हुए उपयोगिता प्रमाण-पत्र एवं फोटोग्राफ्स शासन को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...