आजमगढ़, मार्च 23 -- आजमगढ़, संवाददाता। सठियांव चीनी मिल को पेराई के लिए पर्याप्त गन्ना नहीं मिल पा रहा है। चीनी मिल ने पेराई बंद करने की नोटिस दी है। नो केन में चीन मिल सुबह में बंद हो गई। इसके पूर्व भी चीनी मिल दो दिन आठ-आठ घंटे नो केन में मिल बंद रही। किसानो का गन्ना पहुंचने पर सोमवार की शाम पांच बजे पेराई शुरू करेगी। मुख्य गन्ना अधिकारी विजय प्रताप ने बताया कि मिल में गन्ना नहीं पहुंच रहा है। किसानो के खेत में गन्ना शेष रहजाता है उसकी जिम्मेदारी है। पर्याप्त गन्ना न मिलने से मिल को बंद कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...