मऊ, फरवरी 26 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी भरत भैया ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि घोसी चीनी मिल को पेराई सत्र के बीच में ही बंद किए जाने से किसानों में ऊहापोह की स्थिति है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और प्रदेश सरकार से त्वरित हस्तक्षेप की मांग किया। भरत भैया ने प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायकों को संयुक्त रूप से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर चीनी मिल को पुन: चालू कराने की दिशा में ठोस पहल करने की मांग किया। उन्होंने कहा कि यदि मशीनरी, कल-पुर्जों की खराबी अथवा अन्य तकनीकी समस्याएं हैं, तो शासन स्तर से विशेष आर्थिक पैकेज देकर मिल को आधुनिक यंत्रों से सुसज्जित किया जाए। उन्होंने कहा कि दोहरीघाट-मधुबन मार्ग के नवनिर्माण के लिए धन अवमुक्त होने के बावजूद कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है, जिससे लगातार...