शाहजहांपुर, मई 4 -- तिलहर। चीनी मिल कॉलोनी में गन्ना विभाग के कर्मचारी के मकान से चोरों ने लाखों रुपए का सामान और कागजात चुरा लिए। कर्मचारी ने पुलिस को तहरीर दी। मलूकापुर गांव के मनोज कुमार ने बताया कि वह तिलहर चीनी मिल के गन्ना विभाग में कार्यरत है। चीनी मिल कॉलोनी में उसे और उसके साथी आयुगेष मौर्य के नाम कमरा संख्या डी-5 आवंटित है। मनोज ने बताया कि शनिवार की रात जब वह अपने कमरे पर पहुंचा तो देखा कमरे के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है और पीछे का गेट खुला हुआ था। मनोज ने बताया कि जब उसने कमरे में देखा तो चोर उसके कमरे से गैस सिलेंडर, प्रिंटर, लैपटॉप, सीलिंग फैन, कूलर का सामान, शैक्षिक एवं व्यक्तिगत कागजात सहित अन्य सामान चुरा ले गए। कोतवाल जुगुल किशोर पाल ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में घटना की पुष्टि होने पर आवश्यक कार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.