चीनी मिल के श्रमिकों की समस्याओं का होगा जल्द समाधान: सुभाष भट्ट
रिषिकेष, जून 20 -- प्रदेश स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति के नवनियुक्त सदस्य सुभाष भट्ट ने शनिवार को चीनी मिल का निरीक्षण किया। उन्होंने मिल कर्मचारियों की समस्याएं सुनी और जल्द निदान का आश्वासन दिया। चीनी मिल पहुंचने पर अधिशासी निदेशक डीपी सिंह ने उनका स्वागत किया। उन्होंने सुभाष भट्ट को मिल परिसर में निरीक्षण करवाया। सुभाष भट्ट ने मिल में कार्यरत श्रमिकों और कर्मचारियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.