पटना, मई 2 -- राज्य में नई चीनी मिल स्थापित करने को लेकर गन्ना उद्योग विभाग ने प्रक्रिया तेज कर दी है। विभाग ने चीनी मिलों के लिए जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव अविलंब भेजने को कहा है। इस संबंध में जिलाधिकारियों को पत्र भेजा है। नई चीनी मिलों को स्थापित करने के लिए प्रत्येक चीनी मिल के लिए 100 एकड़ भूमि चिह्नित करने का आदेश है। कुछ जिलों ने चीनी मिल के लिए भूमि चयन कर लिया है। अभी भी कई जिलों से प्रस्ताव नहीं आया है। इन्हीं जिलों के डीएम को रिमांइडर भेजा गया है। दरअसल, सरकार ने सात निश्चय-3 के तहत राज्य की बंद पड़ी चीनी मिलों को चालू कराने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही 25 नई चीनी मिलों को स्थापित करने का फैसला लिया है। इसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...