बलरामपुर, जनवरी 9 -- बलरामपुर संवाददाता। डीएम विपिन कुमार जैन ने शुक्रवार को चीनी मिल के केमिकल डिवीजन का निरीक्षण किया।उन्होंने डिवीजन में संचालित प्रक्रियाओं, सुरक्षा मानकों, रसायनों के भंडारण तथा उनके उपयोग की व्यवस्था को परखा। डीएम ने केमिकल डिवीजन में कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के अनिवार्य रुप से उपयोग किये जाने की बात कही। उन्होंने रसायनों के सुरक्षित भंडारण, मानक संचालन प्रक्रिया के पालन एवं पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित किए जाने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने केमिकल डिवीजन की कार्यप्रणाली को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया। कहा कि उत्पादन गुणवत्ता के साथ-साथ सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। डीएम ने नियमित निरीक्षण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.