हरदोई, मार्च 18 -- शाहाबाद। शाहाबाद क्षेत्र स्थित डीसीएम श्रीराम लि. शुगर यूनिट लोनी (चीनी मिल) में शीरे के स्टॉक को लेकर बड़ी अनियमितता सामने आई है। जिला आबकारी अधिकारी केपी सिंह के औचक निरीक्षण में अभिलेखों और वास्तविक स्टॉक में भारी अंतर मिला। मामले में मिल के कार्यकारी निदेशक समेत तीन जिम्मेदार अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। आबकारी अधिकारी केपी सिंह मुकदमे में लिखाया है कि16 मार्च को डीसीएम श्रीराम लिमिटेड शुगर यूनिट लोनी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। बृजभूषण शाक्य सचिव हरदोई गन्ना उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड, सुशील कुमार उप आबकारी निरीक्षक, डीसीएम श्रीराम लिमिटेड शुगर यूनिट लोनी एवं इकाई के अधिकृत प्रतिनिधि दिव्येश तिवारी उपस्थित रहे। चीनी मिल के निरीक्षण में पाया गया कि मिल द्वारा शीरा वर्ष 2025-26 के दौरान उत्पादित शीरे को द...