बलरामपुर, अप्रैल 21 -- बलरामपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के चीनी मिल की भट्ठी में मंगलवार को 67 लाख रुपये की स्मैक व चरस फूंक दी गई है। ऑपरेशन दहन के तहत पुलिस ने भारी मात्रा में मादक पदार्थों को नष्ट कराया है। पांच थानों के 21 मुकदमों से भारी मात्रा में स्मैक व चरस बरामद किया गया था। इंसीनरेटर के जरिए पर्यावरण मानकों का पालन करते हुए मादक पदार्थ नष्ट कराए गए। यह भी पढ़ें- पुलिस ने 67 लाख रुपये की स्मैक व चरस को नष्ट करायाऑपरेशन दहन के तहत जनपद की पुलिस ने नशे के सौदागरों पर करारी चोट की है। मंगलवार को पुलिस ने जनपद के पांच अलग-अलग थानों से जब्त किए गए करीब 30 किलो 982 ग्राम अवैध मादक पदार्थों को बलरामपुर चीनी मिल के पावर प्लांट में बने उच्च क्षमता वाले इंसीनरेटर में डालकर नष्ट कर दिया है। नष्ट किए गए इन नशीले पदार्थों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.