रिषिकेष, अप्रैल 27 -- चीनी मिल परिसर के एक हिस्से में पड़ी खोई में सोमवार को अचानक आग लग गई। जिसे मिल परिसर में हड़कंप मच गया। मिल अधिकारियों और कर्मचारियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाया और बड़ी घटना होने से बचा लिया। चीनी मिल परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब मिल के एक हिस्से में रखी खोई में अचानक आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही मिल अधिकारियों और कर्मचारियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने का कार्य शुरू किया। त्वरित कार्रवाई के चलते आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे किसी बड़े नुकसान की स्थिति नहीं बनी। यह भी पढ़ें- बॉयलर से उठी चिंगारी से मिल की बेगास में लगी आग मिल प्रबंधन के अनुसार, खोई को रोजाना पानी डालकर भिगोया जाता है, ताकि आग लगने की आशंका न रहे। बावजूद एक हिस्से में अचानक आग सुलग उठी, जिसमें थोड़ी-स...