मेरठ, अप्रैल 28 -- दौराला शुगर मिल के कर्मचारी के बैंक खाते से साइबर ठगी का मामला मंगलवार को सामने आया। थाने पहुंचे पीड़ित ने पुलिस को जानकारी देते हुए तहरीर दी। नगर पंचायत दौराला के वार्ड एक निवासी नीकू कुमार के बताया कि वह दौराला मिल में ठेकेदार के पास मजदूरी करता है। वेतनमान दौराला मिल बाजार स्थित एक बैंक शाखा के खाते में जमा होती है। सोमवार देर रात वह बाजार में घरेलू सामान लेने पहुंचा, तभी उसे खाते से रुपये निकाले जाने की जानकारी मिली। खाते की जांच करने पर 7,300 रुपये की निकासी सामने आई। पीड़ित ने दौराला थाने पहुंचकर साइबर ठग के खिलाफ तहरीर दी। यह भी पढ़ें- मोबाइल हैक कर व्यापारी के खाते से आठ लाख रुपये उड़ाए पुलिस ने मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.