लखीमपुरखीरी, जून 19 -- गुरुवार रात चीनी मिल प्रांगण में क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन-3 के दूसरे दिन हुए लीग मैच में चीनी मिल इलेवन ने आठ विकेटों से विजयी रही। उसने उज्ज्वल इलेवन को हराया। फ्रेंड्स क्लब बेलरायां की देखरेख में चीनी मिल ग्राउंड पर हो रहे नाइट टूर्नामेंट में गुरुवार दूसरी रात चीनी मिल इलेवन तथा उज्ज्वल इलेवन के बीच मैच खेला गया। उज्ज्वल इलेवन ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उज्ज्वल इलेवन की शुरुआत से ही बल्लेबाजी दबाव में रही। पूरी टीम 86 रन बनाकर आउट हो गई। इसका जवाब देने आई चीनी मिल इलेवन के सलामी बल्लेबाजों ने ही केवल साढ़े छह ओवरों में ही 87 रन बना लिए। यह भी पढ़ें- उद्घाटन मैच में अमीर खां पुरवा ने सिंगाही इलेवन को हराया चीनी मिल इलेवन की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए बेलरायां मिल के जीएम राजेश कुमार ने पचास रनो...