बिजनौर, फरवरी 5 -- नजीबाबाद। भाकियू लोकशक्ति की ओर से तहसील में मासिक पंचायत का आयोजन किया गया जिसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। मांगों को लेकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। भाकियू लोकशक्ति की ओर से जिलाध्यक्ष चौ वीर सिंह सहरावत के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। किसानो की समस्याओं पर चर्चा की और उनके समाधान के लिए नायब तहसीलदार ममता यादव को ज्ञापन सौंपा । जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह सहरावत ने बताया कि जिले भर में शुगर मिल गेट और उनके क्रय केंद्रों पर घटतौली की जा रही है। घटतौली का विरोध करने पर किसानों के साथ अभद्रता और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती है। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि सतर्कता के साथ घटतौली पर ध्यान रखें। नायब तहसीलदार ममता यादव को मुख्यमन्त्री को सम्बोधित मांग पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.