बिजनौर, नवम्बर 11 -- जिले को दुर्घटनामुक्त बनाने के लिए मोहम्मदपुर देवमल के ब्लाक अध्यक्ष रहे स्वर्गीय अंकित नरवाल की स्मृति में सोमवार से वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान शुरू किया गया। यह अभियान 20 नवम्बर तक चलाया जाएगा। जिले की सभी चीनी मिलों पर किसानों ने रिफ्लेक्टर लगाए। भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही के नेतृत्व में जिले की सभी चीनी मिलों पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रिफ्लेक्टर लगाए गए। जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने बताया कि स्वर्गीय अंकित नरवाल की स्मृति में दुर्घटना मुक्त बिजनौर बनाने के लिए भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के द्वारा संकल्प लिया गया था। उसे संकल्प पर आगे बढ़ते हुए जिला प्रशासन और शुगर मिल अधिकारियों से अनुरोध किया गया था। संगठन के अनुरोध पर शुगर मिलों के सहयोग से यह तय किया गया है की 10 नवंबर से 20 नवंबर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.