पटना, फरवरी 5 -- राज्य सरकार ने चीनी मिल खोलने को लिए नई कार्ययोजना पर काम शुरू कर दिया है। गन्ना उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव के. सेंथिल कुमार ने 14 जिलों के डीएम से एक सप्ताह में भूमि चयन कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है। इससे चीनी मिल लगाने की दिशा में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सकेगी। अपर मुख्य सचिव ने नई चीनी मिल लगाने और बंद चीनी मिलों के जीर्णोद्धार के लिए 14 डीएम को पत्र भेजकर सात दिनों में 100 एकड़ जमीन की रिपोर्ट भेजने को कहा है। इनमें पटना, नवादा, वैशाली, सारण, सीवान, गोपालगंज, बेतिया, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, गयाजी, शिवहर, रोहतास और पूर्णिया जिला शामिल हैं। अपर मुख्य सचिव ने डीएम से कहा है कि चीनी मिल के आसपास 30 से 40 हजार एकड़ गन्ना की खेती की आवश्यकता होगी। इसके लिए चिह्नित स्थल के निकटवर्ती क्षेत्र में गन्ना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.