पटना, मार्च 30 -- राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना संघ (एनएफसीएसएफ) बिहार में गन्‍ना आधारित उद्योगों की स्‍थापना और गन्‍ना विकास एवं विस्तार में एनएफसीएसएफ मदद करेगा। इस संबंध में सोमवार को गन्ना उद्योग विभाग और एनएफसीएसएफ के बीच एमओयू किया गया। गन्‍ना उद्योग मंत्री संजय कुमार की अध्‍यक्षता में आयोजित समारोह में संयुक्‍त ईखायुक्‍त जयप्रकाश नारायण सिंह और एनएफसीएसएफ के प्रबंध निदेशक प्रकाश नायकनावरे ने समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए। गन्‍ना उद्योग मंत्री ने कहा कि बिहार में गन्ना क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं, लेकिन अब भी हमें गन्ने की कम उत्पादकता, बंद पड़ी चीनी मिल तथा आधुनिक तकनीकों का सीमित उपयोग जैसी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इन चुनौतियों को अवसर में बदलने के लिए यह एमओयू एक ठोस कदम है। हमारा लक्ष्य बिहार को गन्ना उत्पादन...