चीनी मिलें 15 अक्टूबर से चलाने की तैयारी, मरम्मत कार्य में तेजी के निर्देश
सहारनपुर, अगस्त 25 -- सहारनपुर। चीनी के लगातार बढ़ते दामों को थामने और बाजार में पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने की कवायद के तहत जिले में इस बार चीनी मिलों का पेराई सत्र निर्धारित समय से करीब 15 दिन पहले शुरू कराने की तैयारी है। उप गन्ना आयुक्त ओपी सिंह ने चीनी मिल प्रबंधन को 15 अक्टूबर से पेराई शुरू करने के लक्ष्य के साथ सभी तैयारियां तेजी से पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त गन्ना ने मिल अधिकारियों को मरम्मत एवं रखरखाव के सभी तकनीकी कार्य समय से पूरा करने को कहा है, ताकि पेराई सत्र शुरू होने के बाद किसी तरह की तकनीकी बाधा न आए। उन्होंने 20 से 25 सितंबर से मिलों पर गन्ना तौल कांटे स्थापित करना चालू करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, किसानों को गन्ना आपूर्ति के लिए पर्चियां (इंडेंट)10 अक्टूबर से जारी करना शुरू करने को कहा है। अधिकारियों के म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.