दरभंगा, फरवरी 4 -- दरभंगा/मनीगाछी, हिटी। चीनी मिलों को सहकारिता विभाग से चालू को लेकर बजट में सरकार की घोषणा से इलाके में हर्ष का माहौल है। सरकार के प्रयास से वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिलें पुन: चालू हो जाती हैं तो गन्ना उत्पादक किसानों की खुशहाली लौट आएगी। सरकार की इस घोषणा से रैयाम व सकरी चीनी मिलों के फिर से शुरू होने की उम्मीद जग गई है। करीब तीन दशक पहले बंद हुई सकरी चीनी मिल को चालू कराने के लिए यहां के किसान अपने जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाते रहे, पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इस बीच गत वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय झा ने सरकार बनने पर इस मिल को चालू कराने का वादा किया था। नव निर्वाचित विधायक ईश्वर मंडल ने भी क्षेत्रीय विकास की सूची में इसे प्राथमिकता दी थी। नेहरा की डॉ. रिंकू कुमारी,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.