शाहजहांपुर, फरवरी 6 -- धारदार और जानलेवा चाइनीज मांझे से हो रही लगातार दुर्घटनाओं के बीच शहर और जिलेभर में दहशत का माहौल है। शुक्रवार को पूरे जनपद में पुलिस ने छापेमारी की। बड़े स्तर पर बरामदगी सामने नहीं आ सकी, लेकिन रोजा में छह चरखी संग एक युवक गिरफ्तार हुआ है। इधर, हालात ऐसे हैं कि लोग अपनी जान बचाने के लिए खुद ही एहतियाती उपाय अपनाने को मजबूर हो गए हैं। शहर में दोपहिया वाहन चालकों में सबसे ज्यादा चिंता दिख रही है। कई लोग बाइक चलाते समय गले में गमछा या मफलर लपेटकर निकल रहे हैं, जबकि कुछ ने हैंडल पर लोहे का सेफ्टी गार्ड लगवा लिया है, ताकि अचानक सामने आने वाले मांझे से गर्दन को बचाया जा सके। बसंत पंचमी के मौके पर कई छतों पर चाइनीज मांझा मिलने की सूचनाओं ने लोगों की आशंका और बढ़ा दी। जिले में चाइनीज मांझे से जुड़ी गंभीर घटनाएं पहले भी हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.