नई दिल्ली, अगस्त 20 -- चीनी की कीमतों में तेजी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। चीनी की कीमत बीते 15 दिन में 44 फीसदी से भी अधिक बढ़कर 65 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। ब्रांडेड पैकेटबंद चीनी तो 80 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। ऐसे में सरकार ने चीनी भंडारण की अधिकतम सीमा तय की है। एक सितंबर से 30 नवंबर के बीच हर महीने 10 मीट्रिक टन चीनी का उपयोग करने वाले बड़े उपभोक्ता अब 15 दिनों से ज्यादा का स्टॉक नहीं रख पाएंगे। यह आदेश एक सितंबर से लागू होगा, जबकि चीनी की कीमतें हर रोज बढ़ रही हैं। बीते एक सप्ताह के अंदर ही चीनी की कीमतों में करीब 20 फीसदी का उछाल आया है। जुलाई में चीनी की कीमतें 45 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास थी, जो देश के कई हिस्सों में बढ़कर 65 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई हैं। चीनी के साथ गुड़ की कीमतों...