चीनी पर महंगाई की चाशनी, 20 दिन में 20 रुपए बढ़ा भाव
लखीसराय, अगस्त 23 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। त्योहार से पहले चीनी ने रसोई का बजट बिगाड़ना शुरू कर दिया है। करीब 20 दिन में चीनी का भाव 45 रुपये से बढ़कर 65 रुपये किलो तक पहुंच गया है। यानी एक किलो चीनी खरीदने में लोगों को अब 20 रुपये अधिक खर्च करने पड़ रहे हैं। आने वाले दिनों में त्योहारों के कारण मांग बढ़ने से कीमत में और तेजी की आशंका से उपभोक्ता परेशान है। शहर के बाजार में कुछ दिन पहले तक 45 रुपये किलो बिकने वाली चीनी अब 60 से 65 रुपये किलो तक पहुंच गई है। दुकानदारों के मुताबिक थोक बाजार में भाव बढ़ने के बाद खुदरा कीमत में तेजी आई है। किराना दुकानदार साईं किराना, मंगल कुमार, शंभू साह और बब्लू साह ने बताया कि चीनी की कीमत में इतनी तेजी कम समय में देखने को मिली है। ग्राहक अब पहले की तुलना में कम मात्रा में चीनी खरीद रहे हैं। चीनी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.