नई दिल्ली, जून 18 -- गर्मी की छुट्टियां हों और बच्चों को आइसक्रीम ना चाहिए, ऐसा तो शायद ही कभी होता हो। लेकिन हर बार बाजार से आइसक्रीम खरीदना कई माता-पिता को परेशान करता है। वजह है उसमें मौजूद ज्यादा चीनी और दूसरी चीजें। ऐसे में अगर आपको ऐसी चॉकलेट आइसक्रीम मिल जाए, जो स्वाद में भी कमाल हो और सेहत का भी ध्यान रखे, तो कैसा रहेगा? आज हम आपको ऐसी ही एक खास रेसिपी बता रहे हैं। इस आइसक्रीम की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें अलग से चीनी नहीं डाली जाती। मखाना, सूखे मेवे, दूध और खजूर से तैयार होने वाली यह आइसक्रीम इतनी मलाईदार और चॉकलेटी बनती है कि बच्चे इसे खाते हुए यकीन ही नहीं करेंगे कि यह एक हेल्दी ट्रीट है।इस आइसक्रीम में क्या-क्या जाएगा? दो कप मखाना एक कप ओट्स आधा कप काजू आधा कप बादाम एक लीटर दूध एक कप खजूर तीन चौथाई कप कोको आधा कप डार्क चॉकल...