चीनी जमाखोरी मिली तो होगी कार्रवाई
संतकबीरनगर, अगस्त 24 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने अवगत कराया है कि प्रदेश में वर्तमान में चीनी का पर्याप्त स्टाक उपलब्ध है। जनपदवासी अफवाहों से दूर रहें भ्रमित न हों। यदि कोई जमाखोरी, कालाबाजारी में संलिप्त पाया गया तो कार्रवाई होगी।जिलाधिकारी ने कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर फैलाई जा रही भ्रामक खबरों व अफवाहों का संज्ञान लेते हुए जनपदवासियों से अफवाहों पर ध्यान न दिए जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जन सामान्य अपनी आवश्यकता के अनुरूप चीनी खुले बाजार से प्राप्त कर सकते हैं। इसी के साथ जिलाधिकारी ने जनपद के सभी थोक व्यापारियों से कहा है कि भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के पोर्टल https://foodstock.dfpd.gov.in पर चीनी के स्टाक की स्थिति तत्काल घोषित करें एवं उसे नियमित रूप से अपडेट भी करें।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.