नई दिल्ली, फरवरी 2 -- पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राष्ट्रीय सुरक्षा और चीन की कथित घुसपैठ के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक ट्वीट कर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से उठाए गए सवालों का समर्थन किया और बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। अशोक गहलोत ने अपने ट्वीट में कहा कि आज लोकसभा में जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल एम.एम. नरवणे की पुस्तक का हवाला देते हुए चीन की घुसपैठ का मुद्दा उठाया, तो पूरी बीजेपी सरकार 'पैनिक मोड' में आ गई। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर जनरल नरवणे की किताब के उन पन्नों में ऐसा क्या लिखा है, जिससे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह को बार-बार हस्तक्षेप कर बात दबाने की कोशिश करनी पड़ी। गहलोत ने आरोप ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.