गोपालगंज, अगस्त 19 -- गोपालगंज। रसोई में इस्तेमाल होने वाली जरूरी खाद्य वस्तुओं की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। सबसे अधिक उछाल चीनी-गुड़ के भाव में आया है। नौ दिनों में चीनी की कीमत करीब 25 फीसदी बढ़कर 52 रुपए से 65 रुपए किलो पहुंच गई है। वहीं गुड़ का भाव भी 55 रुपए से बढ़कर 75 रुपए किलो हो गया है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मिठास पर महंगाई की मार, चीनी व गुड़ के दाम में बढ़ोतरी आपूर्ति और मांग में बदलाव कारोबारियों के अनुसार पिछले कई दिनों से चीनी और गुड़ के भाव में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और आने वाले दिनों में भी कीमत बढ़ने की आशंका बनी हुई है। दुकानदारों के मुताबिक मध्य जुलाई में चीनी करीब 45 रुपए किलो बिक रही थी। इसके बाद धीरे-धीरे भाव बढ़ता गया। नौ अगस्त को खुदरा बाजार में चीनी 52 रुपए किलो थी, जो अब बढ़कर 65 ...