चीनी खराब होने के मामले में कार्रवाई की मांग
गिरडीह, जून 21 -- डुमरी, प्रतिनिधि। जन वितरण प्रणाली के लाभुकों के बीच वितरण का चीनी लंबे समय तक गोदाम में पड़े रहने और खराब होने का मामला सामने आया है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बबिता जायसवाल ने इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी को पत्र सौंपकर मामले की जांच कराने एवं जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। अपने पत्र में बबिता ने आरोप लगाया है कि डुमरी स्थित एसएफसी गोदाम में कई टन चीनी पिछले आठ महीनों से रखी हुई है। लंबे समय तक भंडारण के कारण कई बोरे खराब होने लगे हैं। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी अधिकारियों की जवाबदेही तय करने तथा उपलब्ध चीनी का शीघ्र वितरण सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं, इस मामले पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि नवम्बर से गोदाम में रखी गई चीनी का वितरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.