नई दिल्ली, अगस्त 21 -- Sugar Price Hike: चीनी के भाव सातवें आसमान पर चढ़ते ही चले जा रहे हैं। वह भी तब जब मोदी सरकार दाम को काबू में करने के लिए ताबड़तोड़ एक्शन ले रही है। गुरुवार को सरकार ने जहां, 10 लाख टन कच्ची चीनी के आयात की मंजूरी दी वहीं, मिलों के लिए भी सख्त निर्देश दिए। इसके बावजूद 20 अगस्त को ही चीनी के थोक भाव में 525 रुपये तक की उछाल दर्ज की गई। वहीं रिटेल प्राइस भी 69 रुपये किलो तक पहुंच गई। ब्रांडेड पैकेट बंद चीनी की कीमतें 80 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं। उम्मीद है मोदी सरकार के उपायों का असर बहुत जल्द दिखेगा और आने वाले दिनों में चीनी के दाम गिरेंगे। Chinimandi पर दिए गए 20 अगस्त 2026 के थोक भाव के आंकड़ों के मुताबिक प्रमुख मंडियों में चीनी की कीमतों में एक दिन में करीब 400 से 525 रुपये प्रति क्विंटल तक का उछाल आय...