नई दिल्ली, अगस्त 13 -- चीनी कंपनियों के शेयरों में गुरुवार को जोरदार खरीदारी देखने को मिली। बलरामपुर चीनी मिल्स, धामपुर शुगर, डालमिया भारत शुगर, श्री रेणुका शुगर्स, उत्तम शुगर, त्रिवेणी इंजीनियरिंग और ईआईडी पैरी समेत कई कंपनियों के शेयरों में तेजी आई। कुछ शेयरों में करीब 7% तक का उछाल देखने को मिला। इस तेजी की सबसे बड़ी वजह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में चीनी की कीमतों का लगातार बढ़ना है। भारत में चीनी की कीमतें पिछले एक महीने में करीब 8-10% बढ़कर Rs.4,400-Rs.4,800 प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गई हैं। यह करीब 7 साल का उच्च स्तर है। चीनी की कीमतों में तेजी के कारण बाजार को उम्मीद है कि चीनी कंपनियों की कमाई और मार्जिन को आने वाले समय में फायदा मिल सकता है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- 1 ही दिन में 10% उछला ये...